37.9 C
New Delhi
April 25, 2024
राजनीति राज्य

सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रदेशभर में कल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रदेशभर में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1529.06 करोड़ रुपये की कुल उनसठ नई योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही झारखण्ड कृषि ऋण योजना और फसल बीमा समेत 10 नयी योजनाओं का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने 171 पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 5 लाख 42 हजार 200 लाभुकों को गृह प्रवेश भी कराया गया। वहीं, जिला स्तर पर 4175 योजनाओं का शिलान्यास, 3823 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 511 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। वही सीएसआर नीति से संबंधित पुस्तक का विमोचन और खेल नीति 2020 का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में 11 लाख से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को
सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार कर अंतराष्ट्रीय क्षमता मानक के साथ उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष के बाद 24 जिला खेल पदाधिकारियों की  नियुक्ति हुई है। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी की जा रही है। श्री सोरेन ने कहा कि राज्य के 24 जिला में सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूल शुरू किये जायेंगे। वहीं, राज्य सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू कर रही है, जिसके माध्यम से राज्य के बच्चों को विदेशों में अब उच्च शिक्षा मिल सकेगी। इसके अलावा देशज और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के साथ स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव, कृषि मत्री बादल और श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता समेत अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची के बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर राजभवन जाकर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी।

Related posts

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई लेंगे राज्यसभा की शपथ

Azad Khabar

राज्य के पांच छोटे शहरों में अवागमन की सुविधा के लिए बाईपास सड़कें बनायी जाएंगी

आजाद ख़बर

आयुष चिकित्सकों को अब एलोपैथिक चिकित्सकों के समान सभी सुविधाएं मिलेगी: झारखंड

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक