30.1 C
New Delhi
June 1, 2023
क्षेत्रीय न्यूज़

चांडिल प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने किया वनभोज सह मिलन समारोह

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा पालना डैम में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। मिलन समारोह सह वनभोज में मुख्य रूप से चांडिल के बीडीओ नूतन कुमारी, प्रमुख सोनामनी हांसदा और उप प्रमुख प्रबोध उरांव उपस्थित थे। चांडिल प्रखंड के उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने बताया कि पंचायत सदस्य का कार्य अवधि विस्तार होने के बाद वनभोज सह मिलन समारोह के अवसर पर प्रखंड के विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य गुरु चरण साव, विभीषण उरांव, पुष्पा देवी, उर्मिला मछुआ, सुसैन मांझी, गणपति सिंह सरदार सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

गर्मी में तेजी के साथ ग्रामीण अंचल में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है: पोटका

आजाद ख़बर

मानसिक स्थिति खराब होने के बाद ही पत्नी का छूटा साथ

आजाद ख़बर

करंट लगने से एक मवेशी की मौत, छः मार्च को इसि जगह हाई टेंशन तार गिरने से जला था गुलेश पोलाई का बगान का घेरान

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक