जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
टाटा-बरकाकाना पैसेंजर का परिचालन आरम्भ करने का आग्रह।
चांडिल। राँची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को दिल्ली में रेल मंत्री माननीय पीयूष गोयल से मुलाकात कर चांडिल स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद श्री सेठ के द्वारा दिए गए ज्ञापन में रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टाटा आसनसोल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के चांडिल रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त टाटा बरकाकाना पैसेंजर का परिचालन आरंभ करने के लिए भी श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया है।
टाटा बरकाकाना पैसेंजर के संबंध में सांसद ने कहा कि यह ट्रेन इस रूट की लाइफ लाइन है।











Add Comment