क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो ने किया हाथी द्वारा मृतक व घायल के परिजनों के बीच 16 लाख 93 हजार का चेक का वितरण

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल) 

चाण्डिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा मृतक व घायलों के परिजनों के बीच विधायक सविता महतो ने नीमडीह के रघुनाथपुर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 16 लाख 93 हजार के मुआवजा राशि का चेक का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने मृतक के परिजन नीमडीह के सुलोचना हांसदा, तिरुलडीह के टुसु देवी, माधुरी महतो तथा चौका के जोबा मांझी के बीच साढ़े तीन लाख रुपये का चेक, घायल के परिजनों रघुनाथपुर के सत्य प्रकाश महतो के बीच 60 हजार, दुलमी के मुनु महतो को 85 हजार, चांडिल के बीर सिंह गोप को 5 हजार, घोड़ानेगी के बुधिया सिंह सरदार को 5 हजार, चांडिल के थापी माहतानी को 5 हजार, बती देवी को 10 हजार, सिरुम के मंगली मांझी को 13 हजार व राखाल महतो को 15 हजार तथा चांडिल के सुना सोरेन के बीच 15 हजार एवं दुर्गा चरण महतो के बीच 40 हजार का चेक का वितरण किया गया।

वही इस दौरान विधायक ने रेंजर अशोक कुमार को आए दिन जंगली हाथियों का उत्पात से निजात दिलाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को जंगली हाथी द्वारा उत्पात मचाते हुए लोगों का घर तोड़े जाने की सूचना पर अभिलंब गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से हाथी प्रभावित क्षेत्र में अभिलंब पटाखे व टार्च वितरण करने का भी निर्देश दिया। मौके पर रेंजर अशोक कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, हरे कृष्णा सिंह सरदार, पटल महतो, शिबू महतो, सचिन गोप, यदुपति महतो, हरिपद महतो आदि वन विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment