अभी-अभी क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

चांडिल भीषण सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची मार्ग एनएच 33 स्थित नारगाड़ीह के पास भीषण सड़क दुर्घटना में कार संख्या जेएच 24 एफ 7993 में सवार पति पत्नी सुरेश करमाली और उनकी पत्नी रेणुका देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार बच्ची समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमजीएम भेज दिया गया। ये सभी रांची के रामगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस घटना स्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पहले से दुर्घटनाग्रस कंटेनर को पीछे से कार ने जोरदार धक्का मार दिया। कार में सवार सभी एक ही परिवार के थे। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है। कार में सवार सभी लोग जमशेदपुर में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहे थे।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment