28.1 C
New Delhi
July 1, 2025
देश

राष्‍ट्रपति चुनाव की मतगणना आज

समाचार डेस्क दिल्ली

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती आज कराई जाएगी। मतगणना सवेरे 11 बजे संसद भवन परिसर में शुरू होगी। मतदान सोमवार को संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में कराया गया था। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। बीजू जनता दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, जनता दल सेक्यूलर, शिरोमणि अकाली दल और झारखंड मुक्ति मौर्चा समेत कई क्षेत्रीय दल द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। वहीं देश के शीर्ष पद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार हैं। मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल इस महीने की 24 तारीख को समाप्त हो रहा है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से सत्ता में लौटने की ओर, गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, आम आदमी पार्टी को पंजाब में भारी बढत

Zamir Azad

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विभिन्न शहरों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की कल होने वाली परीक्षाएं स्‍थगित

ज़मीर आज़ाद

मटका किंग’ कहे जाने वाले रतन खत्री का निधन

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक