विजयादशमी के अवसर पर आज खूटी जिला में अनुज्ञप्ति प्राप्त सभी खुदरा शराब की बिक्री दुकानें बंद रहेंगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन द्वारा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आज किसी भी होटल, रेस्तरा और बार में भोजन के साथ मदिरा नहीं परोसा जाएगा। अनाधिकृत स्थान पर मदिरा का संचय, बिक्री पर लगाये गये प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन रखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरूद्ध छापामारी का निर्देश दिया गया है। झारखंड उत्पाद नियमावली-2018 के नियम 29 का उल्लंघन करने पर दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आज खूटी जिला में अनुज्ञप्ति प्राप्त सभी खुदरा शराब की बिक्री दुकानें बंद: झारखंड
October 26, 2020 11:15 am
42,673 Views
1 Min Read










Add Comment