26.1 C
New Delhi
July 1, 2025
खेलदेश

चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की

FIDE चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। भारत के नाम प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक रहा। ये पहली बार रहा कि भारत ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के साथ प्रतियोगिता में रूस संयुक्त विजेता रहा। दोनों ही टीम 3-3 की बराबरी पर रहीं।

 

प्रतियोगिता में इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वज़ह से एक बार भारतीय उम्मीदों को काफी धक्का लगा था। लेकिन अंत में भारत और रूस संयुक्त विजेता घोषित किए गए। वहीं शनिवार को विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंची थी। भारत की इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व शतरंज चैंपियन व ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने ख़ुशी जताई।

Related posts

बिहार: चुनाव आयोग ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तारीखों किया एलान

आजाद ख़बर

मुम्बई वॉकहार्ट अस्पताल:26 नर्सों और तीन डॉक्टरों COVID-19 पॉजिटिव

आजाद ख़बर

स्वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया का टीकाकरण अभियान को तेज करने का आह्वान

Zamir Azad

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक