November 15, 2025
देशस्‍वास्‍थ्‍य

जनता कर्फ्यू के लिए उप्र कांग्रेस ने सलाह जारी की

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक समय-सारिणी देते हुए एक सलाह जारी की है।

इस सलाह के तहत, पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को सुबह छह बजे रघुपति राघव राजा राम भजन गाने को कहा गया है और इसके बाद हिंदी स्वराज के अध्याय का पाठ करने की सलाह दी गई है।

पार्टी ने दोपहर को अपने कार्यकर्ताओं से गांधी फिल्म देखने को कहा है और शाम को तीन बजे भारत का विकास नामक एक खेल को खेलने की सलाह दी गई है, जिसमें कर्मियों को एक सूची बनानी होगी कि किसने ईसरो, हाल, डीआरडीओ और बीएआरसी जैसे देश के महान संगठनों की नींव रखी और इसके साथ ही भारत में कम्प्यूटर क्रांति एवं श्वेत व हरित क्रांति के लाभों के बारे में एक संक्षिप्त विवरण लिखने को भी कहा गया है।

पार्टी कर्मियों को शाम को छह बजे दूरदर्शन सीरीज भारत एक खोज को देखने की सलाह दी गई है, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर आधारित है।

देर शाम सात से आठ बजे की कार्यसारिणी में भगत सिंह के पत्रों को पढ़ने और परिवार संग वक्त बिताने की सलाह शामिल है।

रात के आठ बजे लेटर्स फ्रॉम ए फादर टू हिस डॉटर को पढ़ने की बात कही गई है। यह देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा जेल में अपनी बेटी इंदिरा गांधी को लिखे गए खतों का एक संकलन है।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सदस्यों को कोरोनावायरस के बारे में बताते हुए एक विस्तृत पत्र लिखा है और इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पत्र में सदस्यों को जरूरत पड़ने पर हर संभावित तरीके से लोगों की मदद करने को कहा है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने घातक कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के एक हिस्से के रूप में हाथों को धोने के सही तरीकों के बारे में बताया है।

–आईएएनएस।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग ने कल से पूरे राज्य में पंचायत स्तर तक करोना टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू किया: झारखण्ड

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि वह डब्ल्यूएचओ के फंडिंग पर रोक लगा देंगे

हरियाणा में दिसंबर 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से पीने का पानी उपलब्ध कराने की तैयारी

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक