Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
अपराध राज्य

रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग कांड में पाँच आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग कांड में पाँच आरोपी गिरफ्तार

आज़ाद खबर

सासाराम (रोहतास, बिहार), 1 नवंबर – रोहतास पुलिस ने दो अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शिवसागर फायरिंग कांड में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दरिगाँव इलाके से करीब 2 किलो गांजा और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर स्थित होटल “हाईवे हंगामा” में खाने के बिल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विशेष टीम बनाई गई और CCTV फुटेज के आधार पर सात आरोपियों की पहचान हुई।

मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार यादव के घर छापेमारी में एक लोडेड पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक टाटा नेक्सन कार बरामद हुई। घटनास्थल से दो खोखे और एक मिसफायर गोली भी मिली। घायल होटल कर्मी नितीश कुमार को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार, गोपाल कुमार, प्रगति कुमार, अनुपलाल मंडल और सिराजुद्दीन राईन शामिल हैं। मुख्य आरोपी ब्रजेश यादव पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment