28.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़राज्य

बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाने के क्रम में आश्रय गृह का निरीक्षण: झारखंड

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे बेघर लोगों के लिये बेघर को खोजो, आश्रय गृह भेजो मुहिम की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद रामगढ़ सुरेश यादव के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर अभियान प्रबंधक, नगर प्रबंधक एवं कनिय अभियंता भी उपस्थिति रहे। इस मुहिम की शुरुआत बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए की गई है । कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण क्रम में ऐसे व्यक्ति जिनके पास रहने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है, उन्हें आश्रय गृह की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही उन्हें आश्रय गृह में पहुंचाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज कुल 5 बेघरों को
आश्रय गृह पहुंचाया गया। बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाने के क्रम में आश्रय गृह का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में आश्रय गृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों को आश्रय गृह का संचालन सुचारु रुप से करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बकारकुडी रेलवे स्टेशन से ईचागढ़ को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

ज़मीर आज़ाद

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस जमशेदपुर की बैठक

आजाद ख़बर

हृदय रोग से पीड़ित बच्चे की मदद को सामने आए समाजसेवी: पोटका

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक