December 9, 2025
अभी-अभीक्षेत्रीय न्यूज़दुर्घटना

चांडिल भीषण सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची मार्ग एनएच 33 स्थित नारगाड़ीह के पास भीषण सड़क दुर्घटना में कार संख्या जेएच 24 एफ 7993 में सवार पति पत्नी सुरेश करमाली और उनकी पत्नी रेणुका देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार बच्ची समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमजीएम भेज दिया गया। ये सभी रांची के रामगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस घटना स्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पहले से दुर्घटनाग्रस कंटेनर को पीछे से कार ने जोरदार धक्का मार दिया। कार में सवार सभी एक ही परिवार के थे। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है। कार में सवार सभी लोग जमशेदपुर में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहे थे।

Related posts

केंद्रीय सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि बिल का पूरे देश मे विरोध: झारखंड

आजाद ख़बर

कूड़मी/ कुरमी को अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल के मांग को लेकर विधायक सविता महतो ने सदन में किया धरना प्रदर्शन

(बिजली पानी ना शौचालय) मूलभूत सुविधाओं से काफी दूर है यहां के ग्रामीण: झारखंड

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक