
बंगलादेश पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी में लगे गिरोह का भंडाफोड किया है। ढाका मैट्रो पोलिटिन पुलिस-डीएमपी ने राजधानी के डेमरा और हजारीबाग क्षेत्रों से जाली भारतीय मुद्रा के कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। डीएमसी ने कल ढाका में बताया कि जाली नोट पाकिस्तान से तस्करी कर लाये जाते थे। ये लोग लंबे समय से श्रीलंका और बंगलादेश के रास्ते भारत में जाली नोट भेज रहे थे।