देश राज्य

चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद् की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा

चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद् की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होना है। इन सीटों के लिए बाईस अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे, जबकि बारह नवम्बर को मतगणना होगी। चुनाव की अधिसूचना कल जारी होगी। वहीं, पांच अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे जबकि छह अक्टूबर को नामांकन पत्रों
की जांच की जाएगी। आठ अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। ये सीटें नीरज कुमार, दिलीप कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, डॉ एन के यादव, नवल किशोर यादव, मदन मोहन झा, संजय सिंह और केदार नाथ पाण्डेय के कार्यकाल की समाप्ति के बाद खाली हुई हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment