Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
देश राजनीति

रेलवे ने रांची से नई दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें चलाने की मंजूरी

रेलवे ने रांची से नई दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी हैं। रांची से दिल्ली के लिए दूसरी राजधानी ट्रेन पंद्रह दिसंबर से सप्ताह में दो दिन चलायी जाएगी। यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को बोकारो होते हुए नई दिल्ली जाएगी। जानकारी हो कि अभी एक राजधानी ट्रेन गुरूवार और रविवार को बरकाकाना होते हुए नई दिल्ली जाती है। दूसरी राजधानी ट्रेन चालू होने से यात्रियों को लम्बी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन रांची एलटीटी एक्सप्रेस सोलह दिसंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन रांची से यात्रियों को लेकर मुम्बई जाएगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment