क्षेत्रीय न्यूज़ धर्म संस्कृति

सरना धर्म कोड को लागू कराने को लेकर ईंचागढ प्रखंड के विभिन्न गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सालखान मुर्मू के नेतृत्व में चलाए जा रहे आदिवासियों के लिये अलग सरना धर्म कोड की मान्यता प्राप्त करने के लिये पूरे भारत वर्ष में आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के पातकुम दिशोम ईचागढ़ के प्रखंड अध्यक्ष अभिराम हेम्बरम के नेतृत्व में विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांवों में सरना धर्म सागाड़ रथ चलाया जा रहा है। इस अभियान में देवेन्द्र बेसरा, गणेश हासदा, मनोरथ मांझी, रंजीत मारडी, घल्टु मुण्डा, कैलाश उराँव के साथ सैकड़ो आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ता शामिल थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment