क्षेत्रीय न्यूज़ स्‍वास्‍थ्‍य

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों खुराक पिलाई गई

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को प्रभारि डॉक्टर ने ड्राप पिलाकर अभियान का शुरुआत किया।

मझगाँव: पल्स पोलियो अभियान में रविवार को बच्चों को पोलियो बूथ पर प्रभारी डॉक्टर वीरांगना सिंकु ने ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की ।

इस दौरान बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों ने उत्साह के साथ अपने बच्चों को पल्स पोलियो बूथों में ले जाकर पोलियो की दवा पिलायी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के पोलियो बूथ में डेढ़ वर्ष के आयत अख्तर को पल्स पोलियो की खुराक पिलाया, इस दौरान जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों ने भी इस सघन अभियान में अपनी सहभागिता निभायी।

मझगाँव बूथ में सुबह 9 बजे तक 25 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी गयी थी। वहीं हतनादौड़ा में 31 बच्चों ने पोलियो की खुराक पिलाया गया था। लक्षित आयु वर्ग के 13,884 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 112 पोलियो बूथ बनाने के साथ ही 224 टीकाकरण दल बनाए गए हैं। इसके साथ ही 07 मोबाइल दल गठित किए गए हैं। कुल 244 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। संचालन व मॉनिटरिंग के लिए प्रखण्ड स्तर पर 11 सुपर वाईजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस सघन पल्स पोलियो अभियान में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहियाओं ने अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment