30.1 C
New Delhi
April 27, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ खेल राज्य

भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच का चांडिल में हुआ स्वागत

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। पारा ओलिंपिक टोक्यो 2021 में भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच एवं टीम के मैनेजर के प्रभाकर राव का टोक्यो से जमशेदपुर स्थित अपने आवास लौटने के क्रम मे चांडिल के कांडरबेड़ा में झामुमो के जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में स्वागत किया गया। झामुमो के केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कू, तरुण दे एवं कांडरबेड़ा के ग्राम प्रधान मदन मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ गुलदस्ता एवं माला पहनाकर प्रभाकर राव का स्वागत किया। प्रभाकर राव जी के सफल निर्देशन में भारतीय बैडमिंटन टीम ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीता है।

Related posts

प्रतिमा रानी मंडल द्वारा संचालित “नि:शक्त सेवा” कार्यक्रम लॉक डाउन के बाद फिर से शुरू

आजाद ख़बर

खड़ी ट्रक में मिली लाश,गला घोंटकर हत्या कर दी गई

चुनावी राज्यों में प्रचार तेज; राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और प्रमुख नेता जनसभाओं में जुटे

Zamir Azad

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक