13.1 C
New Delhi
December 16, 2025
देशराजनीति

दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में एहतियातन हिरासत में लिए गए

मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट पर शीर्ष अदालत की सुनवाई से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार अल सुबह बेंगलुरु पहुंचे और रामदा होटल जाने की कोशिश की, जहां कांग्रेस के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।

हालांकि, दिग्विजय सिंह को उस होटल में जाने से रोक दिया गया जिसके बाद वह धरना पर बैठ गए। अब, बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सिंह को रामदा रिसार्ट के पास एहतियातन हिरासत में लिया गया था क्योंकि बागी विधायकों से मिलने के लिए प्रवेश देने से इनकार करने के बाद वह विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।

शहर के उत्तरी उपनगर के रिसॉर्ट और उसके आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं राज्यसभा उम्मीदवार हूं मुझे विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं है।

इससे पहले, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह की एयरपोर्ट पर अगवानी की। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है।

–आईएएनएस।

Related posts

महामारी के खिलाफ यह जंग तभी जीती जा सकती है जब सरकार और समाज मिलकर काम करेंगे: डॉक्टर हर्षवर्धन

आजाद ख़बर

‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ होने के बावजूद देश में ‘पीएम केयर फंड’ बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

त्रिलोक सिंह

राजद द्वारा लगाया आरोप बेबुनियाद: कृष्ण किशोर महतो

ज़मीर आज़ाद

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक