19.1 C
New Delhi
November 11, 2025
देशपर्यावरणराज्य

लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर: बिहार

बिहार: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंडक, बागमती. अधवारा समूह और महानंदा नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दरभंगा जिले से गुजरने वाली बागमती, कमला बलान और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि के कारण एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कमला बलान के दोनो तटबंधों के बीच बसे घनश्यामपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ में डूब गये हैं।
इधर, पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूर्णियां जिले के बायसी प्रखंड से होकर गुजरने वाली महानंदा, कनकई और परमान नदी का जलस्तर बढ़ने से कई पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क टूट गया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। जिले के संग्रामपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इधर, अररिया जिला मे सिकटी, पलासी, कुर्साकांटा, फारबिसगंज, नरपतगंज, जोकीहाट और रानीगंज सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं, शिवहर में राष्ट्रीय उच्च पथ एक सौ चार पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद है।

Related posts

सभी सांसदों से अपील, COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए अपने MPLADS फंड से कम से कम 1 करोड़ रुपये का योगदान करें

आजाद ख़बर

जान जोखिम में डालकर बेवस जंगल पार करने को बेबस ग्रामीण

आजाद ख़बर

मध्य प्रदेश में यात्री बसों का आवागमन आज से शुरू

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक