राज्य

बाघिन मेघना ने दो शावकों को दिया जन्म, शहर में खुशी की लहर

जमशेदपुर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी
जमशेदपुर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (जमशेदपुर चिड़ियाघर) से एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। यहाँ की मशहूर बाघिन ‘मेघना’ ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि काफी लंबे समय के बाद इस चिड़ियाघर में बाघ के बच्चों का जन्म हुआ है, जिससे चिड़ियाघर प्रशासन और पशु प्रेमियों में भारी उत्साह है।

इन शावकों का जन्म 27 नवंबर 2025 को हुआ था। हालांकि, सुरक्षा कारणों और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन ने इस खबर को तुरंत सार्वजनिक नहीं किया था। अब जब दोनों शावक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं, तो यह खुशखबरी साझा की गई है। इन बच्चों के पिता का नाम ‘रुद्र’ है। मेघना और रुद्र दोनों को नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से जमशेदपुर लाया गया था।

चिड़ियाघर की मेडिकल टीम चौबीसों घंटे शावकों और उनकी मां की निगरानी कर रही है। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इन नन्हे मेहमानों के नाम रखने के लिए शहर के लोगों के बीच एक ‘नामकरण प्रतियोगिता’ आयोजित की जाएगी, जिसमें जीतने वालों को इनाम भी दिया जाएगा।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment