26.1 C
New Delhi
July 1, 2025
देशपर्यावरणराज्य

लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर: बिहार

बिहार: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंडक, बागमती. अधवारा समूह और महानंदा नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दरभंगा जिले से गुजरने वाली बागमती, कमला बलान और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि के कारण एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कमला बलान के दोनो तटबंधों के बीच बसे घनश्यामपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ में डूब गये हैं।
इधर, पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूर्णियां जिले के बायसी प्रखंड से होकर गुजरने वाली महानंदा, कनकई और परमान नदी का जलस्तर बढ़ने से कई पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क टूट गया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। जिले के संग्रामपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इधर, अररिया जिला मे सिकटी, पलासी, कुर्साकांटा, फारबिसगंज, नरपतगंज, जोकीहाट और रानीगंज सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं, शिवहर में राष्ट्रीय उच्च पथ एक सौ चार पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद है।

Related posts

पंचायत चुनाव में किसकी जीत किसकी हार तय करेगा लोकतंत्र का त्योहार

जामुदा चौक से गितिलपी जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर: झारखंड

आजाद ख़बर

नागालैंड: 43-तापी विधानसभा विधान सीट के लिए उपचुनाव 7 नवंबर को

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक