राजनीति राज्य

कृषि बिल के खिलाफ कल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से रांची में प्रदर्शन किया गया

संसद से पारित कृषि बिल के खिलाफ कल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से रांची में प्रदर्शन किया गया। मोरहाबादी स्थिति बापू वाटिका से राजभवन मार्च के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, राज्य के वित्त मंत्री डॉ० रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई पार्टी नेता शामिल हुए। बाद में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने आरोप लगाया कि जिस जमीनदारी प्रथा को कांग्रेस ने सत्तर साल पहले खत्म किया था, उसी जमीनदारी प्रथा को भाजपा नेतृत्ववाली केन्द्र सरकार वापस ला रही है।
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कृषि विधेयक के राजनीतिकरण के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। रांची में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment