राज्य

हेमंत सोरेन से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ, रांची में बन रहे 1000 बेड के मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर हुई चर्चा

रांची में बन रहा है 1000 बेड का अस्पताल और मेडिकल यूनिवर्सिटी
रांची में बन रहा है 1000 बेड का अस्पताल और मेडिकल यूनिवर्सिटी

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें रांची में फाउंडेशन द्वारा स्थापित की जा रही अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी और 1000 बेड वाले मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। फाउंडेशन द्वारा बनाए जा रहे स्कूल के प्रोजेक्ट पर भी अपडेट साझा किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इसी बीच, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉक्टर नटवा हांसदा ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। इस बैठक में राज्य की स्कूली शिक्षा और आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment