March 29, 2024
देश राजनीति

रेलवे ने रांची से नई दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें चलाने की मंजूरी

रेलवे ने रांची से नई दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी हैं। रांची से दिल्ली के लिए दूसरी राजधानी ट्रेन पंद्रह दिसंबर से सप्ताह में दो दिन चलायी जाएगी। यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को बोकारो होते हुए नई दिल्ली जाएगी। जानकारी हो कि अभी एक राजधानी ट्रेन गुरूवार और रविवार को बरकाकाना होते हुए नई दिल्ली जाती है। दूसरी राजधानी ट्रेन चालू होने से यात्रियों को लम्बी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन रांची एलटीटी एक्सप्रेस सोलह दिसंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन रांची से यात्रियों को लेकर मुम्बई जाएगी।

Related posts

अखिलेश : भाजपा सरकार भरोसा खो चुकी है

बिहार में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिये झारखंड से सटे इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान

आजाद ख़बर

कलमनाथ सरकार पर छाया संकट

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक