क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

भाजपा के पुर्व सांसद प्रतिनिधि के भाई का चौका में तेज रफ्तार जेलर की चपेट में आने पर सड़क हादसे से मौत

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

आजसू नेता हरेलाल महतो पहुंचे अस्पताल। परिवार वालों को बंधाया ढांढस।

  1. चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित झाबरी के पास ट्रेलर के चपेट में आने से भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुषैण महतो के भाई भूषण चंद्र महतो लगभग ( 52) वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। घटना शनिवार के करीब दोपहर 1:30 बजे की है। दुर्घटना में मृतक ट्रेलर की चक्का के नीचे दब गया। मृतक चौका थाना क्षेत्र के दिनाई का रहने वाला था। घटना के बाद तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है। मृतक भूषण चंद्र महतो चांडिल स्टेशन में आरसीएम का दुकान चलाता था। इस घटना के बाद दिरलंग गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्री छोड़ गया।