33.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका प्रखंड के हाता प्राचीन रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका प्रखंड के हाता प्राचीन रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ठाकुर सोरेन, संचालन अमल विश्वास, स्वागत भाषण उत्पल साहू ने दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात फूलों का माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित प्राचीन रामगढ़ आश्रम में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के एक प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर कराने का पूरा प्रयास संगठन की ओर से किया जाएगा। चुनाव के पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की जरूरत है। पंचायतों में भागीदारी से ही आगे मौका मिल सकता है। मौके पर जिला संयोजक सुनीत शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जो भी संगठन के कार्यकर्ता इच्छुक हैं, उनका संगठन की ओर से सहयोग किया जाएगा। हर संभव मदद करने का काम किया जाएगा।

Related posts

सीएस ने सामुदायिक केंद्र मझगाँव के कोविड-19 कोल्ड स्टोरेज का किया निरिक्षण

आजाद ख़बर

बीते रात अनियंत्रित होकर ट्रक नदी में जा घुसा: पोटका

आजाद ख़बर

एनएच 33 स्थित स्वर्णरेखा नदी में डूबने से बोकारो के इंजीनियर की मौत

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक