जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित नूर कॉलोनी में अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। ठेकेदार नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, उसी समय यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार को टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक तमिल एन वानण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
अपराधियों ने की ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
December 30, 2020 9:33 am
42,661 Views
1 Min Read










Add Comment