30.1 C
New Delhi
July 27, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर विधायक सविता महतो

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम में विस्थापित हुए दो विकलांग परिवारों के बीच हेबेन पंचायत के काशीपुर गांव के रहने बाले विकलांग दुखनी महतो एवं मृणाल कांति महतो का विकास पुस्तिका पहुंचाया। विधायक सविता महतो ने बताया कि झामुमो की सरकार बनते ही विस्थापितों का दर्द समझते हुए लोगों का विकास पुस्तिका बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया बाकी बचे सभी विस्थापितों का जल्द ही विकास पुस्तिका, अनुदान, पर्चा निर्गत, प्लाट संबंधी समस्या का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा। विधायक ने बताया उनके पति स्वर्गीय सुधीर महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि आने वाले समय में चांडिल डैम से विस्थापित हुए सभी विस्थापित समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगी। मौके पर विधायक की बेटी स्नेहा महतो, केंद्रीय सदस्य काब्लू महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

एनएच 32 और 33 को जोड़ने वाली चांडिल डैम पुल का मरम्मती कार्य करिब ढाई करोड़ की लागत से हुआ शुरू

आजाद ख़बर

गश्ती के दौरान अवैध लकड़ी पीकॲप वाहन पूलिस के हत्थे चढ़ी: मझगाँव

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने व मजदूरों की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश: झारखंड

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक