28.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल: झारखंड

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

जिला के उपायुक्त द्वारा पोटका प्रखंड मैं कंबल उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके मद्देनजर पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 34 पंचायत सचिवों को कंबल उपलब्ध करवाकर आज 34 पंचायत संसद, विधायक, मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख पंचायत समिति सदस्य आदि के उपस्थित में गरीब एवं जरूरतमंद के बीच एक पंचायत में 190 पीस कंबल का वितरण करना सुनिश्चित करने को लेकर दिशा- निर्देश जारी किया गया।

आपको बता दें कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर पोटका प्रखंड के 34 पंचायत में पोटका विधायक माननीय संजीव सरदार एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित में सब पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत गरीब एवं जरूरतमंद के बीच दिसंबर महीना का इस ठंडी से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया वही हैसड़ा एवं रसुन चोपा पंचायत भवन में माननीय विधायक संजीव सरदार द्वारा गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया वही कंबल वितरण करते हुए पोटका का विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार जी एवं है सड़ा पंचायत समिति सुबोध सरदार रसुन चपा पंचायत समिति सिंपी सरदार है सड़ा मुखिया शारों सरदार रसून चोपा उप मुखिया पीयूष मंडल एवं हैसड़ा ग्राम प्रधान राम रंजन प्रधान और उनके साथ जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन केंद्रीय सदस्य सुनील महतो जिला परिषद चंद्रावती महतो बबलू चौधरी विरेंदर पात्रो आदि उपस्थित थे।

Related posts

वृद्धा के स्थिति को अवगत करा, पेंशन की व्यवस्था नजदीकी शाखा में की गई

संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ .संजय गिरी शहीद गणेश हांसदा के परिवार से मिलने पहुँचे

आजाद ख़बर

विभागीय प्रतिनिधि  पोलटू मंडल को मुख्य अतिथि

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक