26.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

सादगी से मनाई गई स्वामी विवेकानन्द जयन्ती

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता गोल चक्कर के सामने स्थित प्रसिद्ध माता जी आश्रम- में स्वामी विवेकानंद जी के 158 वां जन्म जयंती सादे तरीके से मनाया जा रहा है स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप राजकुमार साहू आदि द्वारा स्वामी जी को याद करते हुए उसके फोटो में पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

आपको बता दें कि पोटका प्रखंड के हाथों स्थिति माताजी आश्रम में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष से स्वामी विवेकानंद जी का भव्य प्रभात फेरी निकाली जाती है इसके माध्यम से लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और उनके पद चिन्हों पर चलने का संदेश देते हुए मनाया जाता है वही आश्रम कमेटी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित होकर विवेकानंद जी के जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं मगर इस बार लॉकडाउन डाउन को देखते हुए तथा कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर आश्रम कमेटी द्वारा सादे रूप में ही स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती मना रहे हैं एवं लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके आदर्श को अपनाने की अपील कर रहे हैं।

Related posts

मकर संक्रांति के मौके पर टुसू मेला का आयोजन: पोटका

आजाद ख़बर

वृद्धा पेंसन में बी.पी.एल.की बाध्यता को समाप्त करने की लड़ाई पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सुनियजित तरीके से लड़ी गई थी

आजाद ख़बर

उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने बांटा जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक