क्षेत्रीय न्यूज़ धर्म

उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने बांटा जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: महादान का महापर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुरुवार को चांडिल प्रखंड के उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने अपने आवास में जरूरतमंद बुजुर्ग करीब तीन सौ लोगों के बीच धोती और साड़ी का वितरण किया। प्रमोद उरांव ने वहां उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति और टुसू पर्व की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा यह तिल गुड सहित विभिन्न न पकवानों का पर्व है। इस कपड़े वितरण की मौके पर प्रबोध उरांव, सुनीता उरांव, फलार उरांव, सुनिल उरांव, चौधरी उरांव, निरंजन गोड़, सुनिता उरांव, बुधु माझी राजेन्द्र नाथा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment