33.1 C
New Delhi
July 1, 2025
राज्य

श्रीमती मुर्मू के द्वारा कई अधिकारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आर्यभट्ट सभागार रांची में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा और मतदान की प्रक्रिया में साफ स्वच्छ वातावरण और पारदर्शिता को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्टेट आइकान पद्मश्री मुकुंद नायक, श्रीमती अशुंता लकड़ा एवं अजय मल्कानी सहित दिव्यांग मतदाताओं वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया। वही 18 वर्ष पूरा कर पहली बार मत का अधिकार प्राप्त करने वाले युवाओं को मतदान पहचान पत्र सौंपा गया। श्रीमती मुर्मू के द्वारा कई अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Related posts

बन रहे एनएच 32 से होने वाली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुई विधायक सविता महतो

आजाद ख़बर

बर्ड फ्लू के मामले मिलने पर उत्तर प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी

आजाद ख़बर

राहड़ो में आने जाने के लिये पगडंडिया ही सहारा: झारखंड

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक