राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आर्यभट्ट सभागार रांची में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा और मतदान की प्रक्रिया में साफ स्वच्छ वातावरण और पारदर्शिता को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्टेट आइकान पद्मश्री मुकुंद नायक, श्रीमती अशुंता लकड़ा एवं अजय मल्कानी सहित दिव्यांग मतदाताओं वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया। वही 18 वर्ष पूरा कर पहली बार मत का अधिकार प्राप्त करने वाले युवाओं को मतदान पहचान पत्र सौंपा गया। श्रीमती मुर्मू के द्वारा कई अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
श्रीमती मुर्मू के द्वारा कई अधिकारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया
January 25, 2021 10:56 pm
42,639 Views
1 Min Read










Add Comment