29.1 C
New Delhi
July 2, 2025
देश

72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने आज शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा की

72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने आज शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। सात व्यक्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण। इनमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मूर्तिकार सुदर्शन साहू और इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान शामिल हैं। प्रख्यात गायक स्वर्गीय एस पी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया जाएगा।

दस व्यक्तियों को पद्म भूषण मिलेगा। इनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, गायक के एस चित्रा, प्रमुख कवि चंद्रशेखर कंबरा और सेवानिवृत्त सिविल सेवक नृपेंद्र मिश्रा शामिल हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय केशुभाई पटेल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तरुण गोगोई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

102 व्यक्तियों को मिलेगा पद्म श्री। उनमें सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक और ग्रीक इंडोलॉजिस्ट निकोलस कजानस शामिल हैं। गोवा के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा, स्पेनिश-भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक स्वर्गीय फादर वलिस को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।

सूची में देश के कई अनसुने नायक शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, भारत बड़े पैमाने पर राष्ट्र और मानवता के लिए उनके योगदान को पोषित करता है। उन्होंने कहा, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के इन असाधारण व्यक्तियों ने दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।

Related posts

योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली

Zamir Azad

भावना पटेल ने जीता रजत पदक, टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी

अस्वस्थ अवस्था में कान्दरवेड़ा के समीप सहायता की गुहार लगाती 22 वर्षीय युवती को देख लोगों में मची अफरा-तफरी

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक