फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)
चाण्डिल-ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने निजी स्तर से मंगलवार को ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के काशीपुर एवं आदरडीह गांव में 10 चापाकल का मरम्मत कराया। जानकारी देते हुए विधायक के आप्त सचिव काब्लू महतो ने बताया कि लगातार क्षेत्र से पेयजल की समस्या का शिकायत विधायक सविता महतो को मिल रही थी। जिसे विधायक ने संज्ञान में लेते हुए निजी स्तर पर काशीपुर में 5 एवं आदरडीह में 5 चापाकलो का मरम्मत कराया गया। जिससे ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।











Add Comment