जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल: झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया। सुखराम हेंब्रम ने कहा कि राज्य के वर्तमान सरकार ने जिस तरह से झारखंड का आंदोलनकारी और लंबे समय तक जेल में रहे आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उनकी पेंशन में बढ़ोतरी और नौकरी देने की दिशा में कार्य कर रही है यह काफी सराहनीय है। सुखराम हेंब्रम ने इस कार्य में और तेजी से कार्य करने का सरकार से आग्रह किया है। इस मौके पर विश्वनाथ मंडल, महेंद्र महतो, अंगद सिंह, बुद्धेश्वर गोप सहित काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।











Add Comment