राज्य शिक्षा

सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को कोरोना काल में पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रैपिड सर्वेक्षण कराएगा

न्यूज़ डेस्क झारखंड
सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को कोरोना काल में पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रैपिड सर्वेक्षण कराएगा। इस सर्वेक्षण के जरिए कोविड-19 की वजह से विद्यालयों के बंद रहने के दौरान बच्चों के पठन-पाठन से संबंधित जानकारी हासिल की जाएगी।
इस सर्वेक्षण का मकसद वर्तमान परिस्थितियों में विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखना है, क्योंकि विद्यालय बंद रहने से कई बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों का फिर से नामांकन कराया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए हर जिले में दस शिक्षकों का चयन किया गया है। इस सिलसिले में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment