32.1 C
New Delhi
July 1, 2025
कोविड-19क्षेत्रीय न्यूज़राज्य

झारखंड से संक्षिप्त खबरें

झारखंड से संक्षिप्त खबरें
• कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हजारीबाग जिले से लगने वाली बिहार की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरे राज्यों से आनेवालों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें प्रवेश की इजाजत दी जा रही है।
• रांची- रामगढ़ के बीच एनएच-33 पर ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिला यात्रियो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए।
• रांची नगर निगम और कई स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग से आज आड्रे हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह आठ बजे से रात्रि के आठ बजे तक इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।
• रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता को कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर कामिनी कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने इसके लिए उन्हें बधाई दी है।

Related posts

राम मंदिर निर्माण को लेकर विवेक ट्रेडर्स ने किया 5200 का दान

आजाद ख़बर

मनरेगा के आड़ में, मजदूरों का शोषण क्यों !

आजाद ख़बर

रांची समेत राज्य के अन्य स्टेशन से खुलने वाली लगभग एक दर्जन से ज्यादा बंद पैसेंजर ट्रेनों के पुनः परिचालन की मंजूरी

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक