कोविड-19 क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

झारखंड से संक्षिप्त खबरें

झारखंड से संक्षिप्त खबरें
• कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हजारीबाग जिले से लगने वाली बिहार की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरे राज्यों से आनेवालों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें प्रवेश की इजाजत दी जा रही है।
• रांची- रामगढ़ के बीच एनएच-33 पर ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिला यात्रियो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए।
• रांची नगर निगम और कई स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग से आज आड्रे हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह आठ बजे से रात्रि के आठ बजे तक इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।
• रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता को कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर कामिनी कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने इसके लिए उन्हें बधाई दी है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment