अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

मंगलवार दिन दहाड़े एक वृद्ध महिला से पैसे से भरी थैला छिनतई,पुलिस सीसीटी फुटेज निकाल कर रही छान-बीन

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

कुमारडुंगी : मंगलवार को दिन दहाड़े कुमारडुंगी मुख्य चौक में एक वृद्ध महिला से दो बदमाशों ने पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गऐ थे। इस घटना से लोग घबरा गऐ हैं। दिन दहाड़े सैकड़ों आदमी के बीच से बदमाशों ने पैसा लुटा है ऐसा प्रतीत होता है की अपराधियों में डर नाम का कोई चीज नहीं है। इधर पुलिस छानबीन में सीसीटीवी पर अपराधियों का चेहरा कैद हो गया है। इधर सीसीटीवी फुटेज में देखने से पता चला की दो बदमाशों ने मिलकर लुटकांड के घटना को अंजाम दिया है।

बदमाशों ने युनियन बैंक कैंपस से ही बारुसाई निवासी सरस्वती सिंकु व बेटा परमेश्वर सिंकु का पीछा किया था। कुमारडुंगी बाजार से लेकर पेट्रोल पम्प तक पीछा नहीं छोड़ा। अपराधी मौके की तलाश में थे इसी में परमेश्वर ने मनोज जेराॅक दुकान के सामने रुककर बदमाशों को मौका दे दिया। मौका देखकर बदमाशों ने भीड़ में ही हाथ साफ कर लिया। परमेश्वर ने बदमाशों को दौड़ाया था पर पकड़ नहीं पाया। बदमाश मारंदा गांव की ओर भाग निकला । जिन्हें ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया पर बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गऐ। थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया की बदमाशों ने मास्क पहने हुऐ हैं। इसलीए ठीक से पहचान नही हो पा रही है पर जल्द ही पहचान कर अपराधीयों को पकड़ लिया जाएगा।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment