November 21, 2025
राज्यविवाद

मुंबई की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख को पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा

समाचार डेस्क दिल्ली : मुंबई की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बी.सी. बर्डे ने देशमुख को 11 अप्रैल, 2022 तक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया।

सी.बी.आई. ने पिछले साल डॉक्टर जयश्री पाटिल की शिकायत पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर देशमुख और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में एक निर्देश जारी होने के बाद 5 अप्रैल, 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा दायर याचिका पर जांच शुरू की थी।

Related posts

20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने की कार्ययोजना बने : योगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी काबुल हवाईअड्डे पर एक और आतंकी हमले की चेतावनी

ज़मीर आज़ाद

झामुमो जिला कमिटी ने दीपक प्रकाश व बाबूलाल मराण्डी का पुतला फुँका

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक