Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
राज्य विवाद

मुंबई की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख को पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा

समाचार डेस्क दिल्ली : मुंबई की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बी.सी. बर्डे ने देशमुख को 11 अप्रैल, 2022 तक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया।

सी.बी.आई. ने पिछले साल डॉक्टर जयश्री पाटिल की शिकायत पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर देशमुख और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में एक निर्देश जारी होने के बाद 5 अप्रैल, 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा दायर याचिका पर जांच शुरू की थी।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment