32.1 C
New Delhi
July 1, 2025
अभी-अभीक्षेत्रीय न्यूज़दुर्घटना

मैजिक वैन पुल के रेलिंग से टकराई चार बाराती की मौके पर ही हुई मौत, कई लोग घायल।

जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची हाइवे स्थित चिलगू के पास टाटा मैजिक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मैजिक वैन में सवार चार बाराती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। जहां दो बारातियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर किया गया।

घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है। घटना के बाद घटनास्थल में चीख पुकार से गूंजने लगा। पुल खून के रंग से लाल हो गया था। चप्पल जहां तहां बिखरे हुए थे।घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी घायल को एमजीएम में भर्ती किया गया है। बाराती चांडिल के उरमाल स्थित दाडदा गांव से रामगढ़ बारात गया हुआ था। बारात से लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी। चांडिल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मैजिक वाहन को जब्त कर लिया।

Related posts

झारखंड के पोटका प्रखंड में ग्रामीणों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

सरायकेला खरसांवा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय सभागार में कल जिले के 25 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा

Android Instant Apps Now Accessible by 500 Million Devices

Azad Khabar

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक