November 14, 2025
कोविड-19राज्य

बंगाल : ग्रीन जोन उत्तरी दिनाजपुर से 4 सहित 8 नए…

पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोराना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए। इनमें से 4 मामले ग्रीन जोन घोषित उत्तरी दिनाजपुर से हैं।

उत्तर बंगाल के मालदा से भी शनिवार को चार लोगों के कोराना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उत्तरी दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद मीणा ने कहा, जिले के तीन इलाकों से चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दो रायगंज से और हेमताबाद व श्यामपुर से एक-एक। उत्तरी दिनाजपुर राज्य के आठ ग्रीन जोन जिलों में से एक है।

मीणा ने कहा, संक्रमित पाए गए ये चारों लोग अपने जिले से कोलकाता गए थे। ये कैसे संक्रमित हुए, यह पता लगाने के लिए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।

Related posts

टी.सी.आई में मिला अज्ञात महिला का शव: चाण्डिल

आजाद ख़बर

पुतला दहन कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है झामुमो: विशाल चौधरी

आजाद ख़बर

उप निरीक्षक बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक