क्षेत्रीय न्यूज़

रिश्वतखोर दरोगा हुए निलंबित

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरा चौकी में एक दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

देहात के एसपी विद्यासागर मिश्रा के अनुसार 2 दिन पहले दारोगा विनोद कुमार ने एक व्यक्ति से ₹7000 रिश्वत ली थी।

एसपी मिश्रा ने बताया कि जब इस बात की जानकारी उनके एसएसपी दिनेश कुमार को मिली तो उन्होंने इस मामले की जांच सीओ मुकेश मिश्रा को सौंप दी और उस दरोगा को निलंबित कर दिया।