33.1 C
New Delhi
July 1, 2025
देश

आईएनएस जलाश्व मालदीव से 700 भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना होगा

विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के समुद्र सेतु अभियान का दूसरा चरण, मालदीव से 700 भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना होगा आईएनएस जलाश्व. 10 मई को पहले चरण में 698 भारतीयों को लेकर लौटा था आईएनएस जलाश्व.

विदेशों से फंसे भारतीयों को निकालने के समुद्र सेतु अभियान के दूसरे चरण के तहत आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को मालदीव से भारत के लिए रवाना होगा। मालदीव के वलेना एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जहाज पर यात्रियों के चढ़ने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।

लगभग 700 यात्रियों को लेकर आईएनएस जलाश्व आज मालदीव से कोचि के लिए रवाना होगा। इसी बीच सागर मिशन के तहत मालदीव और हिन्द महासागर के चार अन्य देशों को खाद्य पदार्थ और दवा पहुंचाने गया आईएनएस केसरी भी कल देर रात इसी बर्थ पर खड़ा था। समुद्र सेतु अभियान के पहले चरण के तहत आईएनएस जलाश्व मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर 10 मई को लौटा था।

Related posts

केरल में आईएनएस द्रोणाचार्य से भारतीय नौसेना अकादमी के लिए कोच्चि में एक साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई गई

उड्डयन मंत्रालय: भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल व्यवस्था के लिए  किया समझौता

‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ होने के बावजूद देश में ‘पीएम केयर फंड’ बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

त्रिलोक सिंह

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक