32.1 C
New Delhi
July 1, 2025
खेलदेश

चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की

FIDE चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। भारत के नाम प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक रहा। ये पहली बार रहा कि भारत ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के साथ प्रतियोगिता में रूस संयुक्त विजेता रहा। दोनों ही टीम 3-3 की बराबरी पर रहीं।

 

प्रतियोगिता में इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वज़ह से एक बार भारतीय उम्मीदों को काफी धक्का लगा था। लेकिन अंत में भारत और रूस संयुक्त विजेता घोषित किए गए। वहीं शनिवार को विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंची थी। भारत की इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व शतरंज चैंपियन व ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने ख़ुशी जताई।

Related posts

भारत,प्रशांत महासागर क्षेत्र में भरोसेमंद, विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला का समर्थन करता है

आजाद ख़बर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘जतिर पिता’ बंगबंधु, शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

Azad Khabar

तीरंदाजी में अपना भविष्य तलाश रहे युवा धनुर्धरों के लिए खुशखबरी

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक