क्षेत्रीय न्यूज़ खेल

तीरंदाजी में अपना भविष्य तलाश रहे युवा धनुर्धरों के लिए खुशखबरी

रेहान अख्तर (ब्यूरो चीफ)

मझगाँव: पश्चिमी सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन के तत्वाधान में 8 एवं 9 फरवरी 2021 को कुमारडुँगी हाई स्कूल के मैदान में दो द्विसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है जिसमें जिले की टीम बनाई जाएगी जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी पश्चिमी सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन के मेजबानी में आयोजित होगी । जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 5 उम्र वर्ग में आयोजित होगी

प्रशिक्षक गंगाधर नाग ने कहा कि आर्चरी एसोसिएशन की तरफ से संचालित यह शिविर प्रखण्ड में तीरंदाजी और तीरंदाजों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment