32.9 C
New Delhi
May 5, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाने के क्रम में आश्रय गृह का निरीक्षण: झारखंड

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे बेघर लोगों के लिये बेघर को खोजो, आश्रय गृह भेजो मुहिम की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद रामगढ़ सुरेश यादव के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर अभियान प्रबंधक, नगर प्रबंधक एवं कनिय अभियंता भी उपस्थिति रहे। इस मुहिम की शुरुआत बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए की गई है । कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण क्रम में ऐसे व्यक्ति जिनके पास रहने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है, उन्हें आश्रय गृह की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही उन्हें आश्रय गृह में पहुंचाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज कुल 5 बेघरों को
आश्रय गृह पहुंचाया गया। बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाने के क्रम में आश्रय गृह का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में आश्रय गृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों को आश्रय गृह का संचालन सुचारु रुप से करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष जहांगीर हक को बिहार एवं बंगाल के  प्रभारी मनोनीत किया गया

गुणवत्तापूर्ण व नियमित रूप से पोषाहार वितरण नहीं होने से सेविकाओं में नाराजगी

आजाद ख़बर

हरेलाल महतो ने की पूर्व़ विधायक साधुचरण महतो के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक